[Hindi] सम्पूर्ण भारत का 04 अगस्त, 2026 का मौसम पूर्वानुमान
देश भर में मौसम प्रणाली:
दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास का कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है, लेकिन इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण मध्य राजस्थान के ऊपर समुद्र तल से 1.5 से 4.5 किमी की ऊंचाई तक बना हुआ है।
मानसून ट्रफ अब श्रीगंगानगर, हिसार, बरेली, सुल्तानपुर, पटना होते हुए पूर्व की ओर मणिपुर तक फैली हुई है और समुद्र तल से लगभग 0.9 किमी तक विस्तारित है।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के ऊपर समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
पश्चिमी विक्षोभ जम्मू संभाग और आसपास के क्षेत्रों पर समुद्र तल से 5.8 से 7.6 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है।
दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तक फैली ऊपरी हवा की ट्रफ, जो कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र, उत्तर मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और बिहार से होकर गुजर रही थी, अब मानसून ट्रफ में विलीन हो गई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, पूर्वी व मध्य उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई।
पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, पश्चिमी हिमालय और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
पॉडकास्ट सुनें: अगस्त में ब्रेक Monsoon के संकेत, मजबूत होते EL-Nino के बीच कैसा रहेगा आगे का मानसून? Podcast EP-91
तमिलनाडु, लक्षद्वीप, विदर्भ, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली के कुछ हिस्सों, हरियाणा और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश हुई।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटे को दौरान, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण-गोवा, राजस्थान के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, गुजरात, राजस्थान, पश्चिमी हिमालय और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम पूर्वानुमान वीडियो: उत्तर भारत में मानसून का दूसरा दौर जल्द शुरू, जानें अपने राज्य का हाल (3-10 अगस्त)।
तमिलनाडु, लक्षद्वीप, विदर्भ, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, दिल्ली के कुछ हिस्सों, हरियाणा और पंजाब में हल्की बारिश हो सकती है।


