[Hindi] सम्पूर्ण भारत का 01अगस्त, 2026 का मौसम पूर्वानुमान
देश भर में मौसम प्रणाली:
पूर्वी विदर्भ और उससे सटे पश्चिम-मध्य छत्तीसगढ़ पर बना गहरा दबाव (Depression) पिछले 6 घंटों में लगभग 15 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम की ओर बढ़ते हुए अब मध्य विदर्भ और दक्षिण मध्य प्रदेश के आसपास स्थित है।
इसका केंद्र 31 जुलाई सुबह 5:30 बजे 20.9° उत्तरी अक्षांश और 78.6° पूर्वी देशांतर पर था। यह वर्धा से 30 किमी उत्तर, नागपुर से 60 किमी पश्चिम और बैतूल से 130 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित है।
अगले 24 घंटों में इसके विदर्भ और दक्षिण मध्य प्रदेश से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है।
मानसूनी ट्रफ अब जैसलमेर, उदयपुर, बैतूल, गहरे दबाव के केंद्र और पुरी से होकर बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग तक फैली हुई है।
पूर्व-पश्चिम शियर ज़ोन 21° उत्तरी अक्षांश के आसपास मध्य एवं उत्तर प्रायद्वीपीय भारत पर 3.1 से 7.6 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है।
पश्चिमी विक्षोभ उत्तर हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है।
एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण मध्य असम पर सक्रिय है। ऑफशोर ट्रफ दक्षिण गुजरात से उत्तर केरल तट तक फैली हुई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान, तेलंगाना, विदर्भ और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में भारी वर्षा दर्ज की गई।
मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी गुजरात के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई।
पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तर पंजाब के कुछ हिस्सों, अंडमान-निकोबार, केरल, कोंकण-गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और राजस्थान के कुछ भागों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।
लक्षद्वीप, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, गुजरात के कुछ हिस्सों और पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश दर्ज की गई।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटे को दौरान,दक्षिण गुजरात और उससे सटे उत्तर मध्य महाराष्ट्र में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।
गुजरात क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश तथा उत्तर कोंकण-गोवा में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, पश्चिमी हिमालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और नागालैंड में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पूर्वी राजस्थान, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप तथा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
तमिलनाडु, रायलसीमा, पश्चिमी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, दक्षिण पंजाब और दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।






