[Hindi] सम्पूर्ण भारत का 04 जुलाई, 2026 का मौसम पूर्वानुमान
देश भर में मौसम प्रणाली:
दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा पोरबंदर, बल्लभ विद्यानगर, नीमच, टोंक, भिवानी, बठिंडा होते हुए 32° उत्तर अक्षांश और 70° पूर्व देशांतर तक बनी हुई है।
अगले 2 से 3 दिनों में मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ और भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
उत्तर-पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल तट पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। यह अगले 2 से 3 दिनों में और मजबूत हो सकता है।
मध्य पाकिस्तान और उससे सटे उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
मानसून ट्रफ उत्तर-पश्चिम राजस्थान से निम्न दबाव वाले क्षेत्र तक दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश और उत्तर छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है।
दक्षिण गुजरात से कर्नाटक तट तक अपतटीय ट्रफ बनी हुई है।
21° उत्तर अक्षांश के आसपास 3.1 से 7.6 किमी ऊंचाई के बीच विंड शियर जोन सक्रिय है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा में कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।
दक्षिण गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई।
पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश दर्ज की गई।
पॉडकास्ट वीडियो: मानसून पर मंडराया El Niño का साया! जानिए बारिश, खेती और सर्दियों पर कितना पड़ेगा असर। Podcast EP-86
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटे को दौरान, दक्षिण गुजरात, कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक, उत्तर केरल, विदर्भ, दक्षिण ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, लक्षद्वीप, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
तटीय तमिलनाडु में हल्की बारिश की संभावना है।







