[Hindi] सम्पूर्ण भारत का 22 जुलाई, 2026 का मौसम पूर्वानुमान

By: Mahesh Palawat | Edited By: Mohini Sharma
Jul 21, 2026, 11:30 AM
WhatsApp icon
thumbnail image

मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली:

समुद्र तल पर मानसून ट्रफ इस समय श्रीगंगानगर, रोहतक, हरदोई, सुल्तानपुर, रांची और बालासोर से होकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। यह ट्रफ समुद्र तल से लगभग 0.9 किमी तक फैली हुई है।

पंजाब और आसपास के क्षेत्रों पर 1.5 किमी की ऊंचाई तक एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर 3.1 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

उत्तरी झारखंड और उससे सटे बिहार पर भी 1.5 किमी तक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तर गंगीय पश्चिम बंगाल तक पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा होते हुए एक ट्रफ फैली हुई है, जो 1.5 किमी तक विस्तृत है।

दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में 3.1 से 4.5 किमी के बीच चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के पास 5.8 से 7.6 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण गुजरात, कोंकण-गोवा और पश्चिम बंगाल में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई।

पूर्वोत्तर भारत, अंडमान-निकोबार, आंतरिक तमिलनाडु, केरल के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, दिल्ली, हरियाणा के कुछ भाग, उत्तर पंजाब, जम्मू-कश्मीर और गुजरात के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे को दौरान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण-गोवा और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ भाग, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, दक्षिण गुजरात, तटीय कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, सिक्किम, पूर्वी और उत्तरी राजस्थान, गुजरात, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह और केरल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।

किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

author image
Mahesh Palawat
Vice President of Meteorology & Climate Change
Mr. Palawat, Vice President of Meteorology & Climate Change, is a former Air Force boxer and a passionate weather enthusiast. Dedicated to tracking and predicting weather for the benefit of farmers and the general public, he has been an integral part of Skymet since its inception.
FAQ

ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण-गोवा और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

हां, दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।

आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है