[Hindi] सम्पूर्ण भारत का 17 जून, 2026 का मौसम पूर्वानुमान
देश भर में मौसम प्रणाली:
अगले 3 से 4 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के महाराष्ट्र के और अधिक हिस्सों, कर्नाटक के शेष भागों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल बनी हुई हैं।
दक्षिण ओडिशा तट और उससे सटे उत्तर आंध्र प्रदेश तट के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊँचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
यह चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण ओडिशा तट और उससे सटे उत्तर आंध्र प्रदेश तट से दक्षिण तमिलनाडु तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊँचाई पर एक ट्रफ के रूप में विस्तारित है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई।
पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ भागों, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह तथा जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी, गरज-चमक और बारिश दर्ज की गई।
कोंकण एवं गोवा, मध्य महाराष्ट्र तथा लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई।
पॉडकास्ट सुनें- Monsoon Update: देश में 24% बारिश की कमी, जून के अंत तक क्या रफ्तार पकड़ेगा मानसून? | Podcast EP-84
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटे को दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के कुछ भागों और पंजाब में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विदर्भ, कोंकण एवं गोवा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी बिहार में हल्की बारिश की संभावना है।
विदर्भ और राजस्थान के कुछ अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति बनी रह सकती है।






