[Hindi] सम्पूर्ण भारत का 29 मई, 2026 का मौसम पूर्वानुमान
देश भर में मौसम प्रणाली:
एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे क्षेत्रों पर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है।
एक चक्रवाती परिसंचरण पंजाब और आसपास के क्षेत्रों पर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है।
एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण मध्य उत्तर प्रदेश के निचले स्तरों पर बना हुआ है।
उत्तर-पश्चिम ओडिशा पर भी एक चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किमी ऊंचाई तक बना हुआ है।
एक ट्रफ उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से ओडिशा के दक्षिणी तट तक फैली हुई है, जो मध्य उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और उत्तर-पश्चिम ओडिशा के चक्रवाती परिसंचरणों से होकर गुजर रही है। यह समुद्र तल से 0.9 किमी ऊंचाई पर स्थित है।
एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ उत्तर बिहार से दक्षिण तेलंगाना तक झारखंड और छत्तीसगढ़ होते हुए समुद्र तल से 1.5 किमी ऊंचाई तक फैली हुई है।
उत्तर तमिलनाडु तट पर समुद्र तल से 5.8 किमी ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण केरल, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और तटीय ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई।
पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंतरिक तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, झारखंड, गोवा और तेलंगाना में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़े।
मध्य प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तर राजस्थान, विदर्भ और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भीषण लू चली।
राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना के कई हिस्सों में लू की स्थिति बनी रही।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटे को दौरान,उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा से लू की स्थिति में कमी आने की संभावना है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में धूल भरी आँधी, गरज और बारिश की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, तेलंगाना, लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में बारिश और गरज के साथ बौछारें संभव हैं।
कोंकण, गोवा और तटीय आंध्र प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
पश्चिमी हिमालय पर बारिश की गतिविधियाँ तेज होने की संभावना है।
आज पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है, लेकिन कल से इसमें कमी आने की उम्मीद है।
राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंतरिक ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, विदर्भ, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में लू की स्थिति बनी रह सकती है।




