[Hindi] सम्पूर्ण भारत का 15 मई, 2026 का मौसम पूर्वानुमान

By: Mahesh Palawat | Edited By: Mohini Sharma
May 14, 2026, 9:35 AM
WhatsApp icon
thumbnail image

मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली:

दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में 16 मई के आसपास आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।

दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र आज 14 मई की सुबह 5:30 बजे तक उसी क्षेत्र में सक्रिय बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है।

पश्चिमी विक्षोभ अब जम्मू क्षेत्र से आगे बढ़कर लद्दाख और आसपास के इलाकों पर पहुंच गया है।

दक्षिण हरियाणा, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड, तथा दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण बने हुए हैं।

एक ट्रफ दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से मणिपुर तक पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल और दक्षिण असम होते हुए गुजर रही है। वहीं दूसरी ट्रफ दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है।

15 मई से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ असर दिखा सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

पूर्वोत्तर भारत, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई।

केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पश्चिम राजस्थान में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रही, जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लू चली।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे को दौरान, सिक्किम, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

पश्चिमी हिमालय, बिहार, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी, गरज-चमक और छिटपुट बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।

पश्चिम राजस्थान में भीषण लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है, जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में लू चल सकती है।

किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

author image
Mahesh Palawat
Vice President of Meteorology & Climate Change
Mr. Palawat, Vice President of Meteorology & Climate Change, is a former Air Force boxer and a passionate weather enthusiast. Dedicated to tracking and predicting weather for the benefit of farmers and the general public, he has been an integral part of Skymet since its inception.
FAQ

अंडमान सागर, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 16 मई के आसपास मानसून आगे बढ़ सकता है।

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, असम और पूर्वोत्तर राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश संभव है।

पश्चिम राजस्थान में भीषण लू चलने की संभावना है, जबकि राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में लू का असर बना रहेगा।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है