[Hindi] सम्पूर्ण भारत का 26 जून, 2026 का मौसम पूर्वानुमान

By: Mahesh Palawat | Edited By: Mohini Sharma
Jun 25, 2026, 10:45 AM
WhatsApp icon
thumbnail image

मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली:

दक्षिण-पश्चिम मानसून 24 जून को दक्षिण गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ और भागों में आगे बढ़ गया है।

अगले 2 से 3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर के कुछ और हिस्सों, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के शेष भागों, झारखंड, बिहार तथा उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और भागों में आगे बढ़ सकता है।

समुद्र तल पर मौसमी ट्रफ राजस्थान से लेकर गंगीय पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है। यह उत्तर मध्य प्रदेश, दक्षिण उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से होकर गुजर रही है।

एक पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों पर समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश पर समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व बांग्लादेश और उससे सटे क्षेत्रों पर समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय बांग्लादेश पर समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ तथा कोंकण और गोवा में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।

झारखंड, असम और उत्तर पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई।

पूर्वोत्तर भारत, झारखंड के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, उत्तर प्रदेश के कुछ भागों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

आंतरिक तमिलनाडु, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़ और गुजरात में रात के समय वर्षा दर्ज की गई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे को दौरान, कोंकण एवं गोवा तथा तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

केरल, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत तथा पश्चिमी हिमालयी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ भागों में धूल भरी आंधी के साथ गरज-चमक और हल्की वर्षा होने की संभावना है।

बिहार, झारखंड और गुजरात में हल्की बारिश हो सकती है।

किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

author image
Mahesh Palawat
Vice President of Meteorology & Climate Change
Mr. Palawat, Vice President of Meteorology & Climate Change, is a former Air Force boxer and a passionate weather enthusiast. Dedicated to tracking and predicting weather for the benefit of farmers and the general public, he has been an integral part of Skymet since its inception.
FAQ

मानसून के गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।

कोंकण एवं गोवा तथा तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश होने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है